रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी पटेल नगर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान कैनाल कॉलोनी, पटेल नगर, ढीगड़ा कम्युनिटी सेंटर ओल्ड आईटीआई, लेबर चौक, डीएलएफ कॉलोनी, गांधी कैंप मार्केट, जवाहर नगर, चाऊमीन चौक व सर्कुलर रोड की सप्लाई बंद रहेगी। संवाद