28-रोहतक की सिरतार संस्थान में हुई पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के मौजूद प्रतिभागी
रोहतक । स्थानीय सिरतार संस्थान में शुक्रवार को पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रतियोगिता कराई गई। संस्थान के प्राचार्य डॉ. एडी पासवान की अध्यक्षता में प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने आकर्षक पोस्टरों एवं प्रेरणादायक नारों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों व स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
संवाद