रोहतक। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हाउस में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान रविवार को आयोजित किया गया जिसमें न्यूरो हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी और गांधी एजुकेशनल सोसाइटी, गांधी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार आयोजित किया। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के मामले में गोल्डन टाइम के तीन घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचने पर 80 प्रतिशत तक मरीज को बचाया जा सकता है। इस दौरान प्रो. सुरेंद्र कुमार शर्मा, नरेश कुमार रहे। संवाद