फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिसकर्मी बनकर 2.30 लाख रुपये हड़पे

Fri, 21 Aug 2026 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने एक व्यक्ति से दो लाख तीस हजार रुपये की साइबर ठगी की। इस्माईला गांव निवासी कालू राम ने वीरवार को साइबर थाने में दर्ज एफआईआर में बताया है कि 13 अगस्त को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम पुलिस का अधिकारी बताकर उसके आधार कार्ड से सिम लेकर अपराध होने का दावा किया। ठगों ने वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी में गिरफ्तारी की धमकी दी और नकली गिरफ्तारी आदेश भी भेजा। डरकर कालू राम ने 17 अगस्त को उनके बताए बैंक खाते में 2.30 रुपये आरटीजीएस से भेज दिए। पैसों की और मांग होने पर उसे धोखाधड़ी का शक हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें