सांपला। सांपला में सफाई कर्मचारियों की एक माह से चल रही हड़ताल के कारण कस्बे में गंदगी और प्रदूषण बढ़ गया है। बारिश के चलते कूड़े के ढेरों से उठ रही बदबू से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कस्बे की हर सड़क पर कचरा फैला हुआ है। दुकानदार संजय, महेंद्र और विजय कुमार ने बताया कि गंदगी से बीमारियां फैलने का डर है। व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाए। उनका कहना है कि इससे कस्बे को गंदगी से मुक्ति मिल सकेगी। वहीं, सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। लगातार बूंदाबांदी के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। संवाद