फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मिले पांच अधिकारी, दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
-फोटो 66 : नवनियुक्त अधिकारियों से बातचीत करते बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शक्ति सिंह।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के बहादुरगढ़ कार्यालय में पांच नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। ये पांचों अधिकारी सहायक पर्यावरण अभियंता के पद पर नियुक्त हुए हैं। इन्हें बहादुरगढ़ कार्यालय में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। एक माह के प्रशिक्षण के बाद इन्हें अलग-अलग फील्ड के कार्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

इससे बोर्ड के कामकाज में तीव्रता आएगी और फील्ड से लोगों की समस्या का समाधान भी तुरंत हो जाएगा। साथ ही प्रदूषण पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। वीरवार को पांचों अधिकारियों को बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शक्ति सिंह ने कार्यालय के कामकाज की जानकारी दी। इसके बाद पांचों को क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों का भ्रमण कराया गया। यहां इन अधिकारियों को औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। सहायक पर्यावरण अभियंता के पद पर नियुक्त हुए अधिकारियों में एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक कामेश पहले बहादुरगढ़ में ही एचएसवीपी में जेई के पद पर कार्यरत थे। एमटेक पुनीत पाठक दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता थे। इसके अलावा नितिश भारद्वाज डीटीयू से एमटेक, व्योम वशिष्ठ आइपीयू से बीटेक और विशाल शौकीन डीटीयू से एमटेक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें