फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डॉक्टर और पुलिस की सपोर्ट करोना, घर की लक्ष्मण रेखा तुम पार करो ना'

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो रोहतक। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लगाये लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा जनता से अपील की जा रही है कि वह घरों से बिना किसी ठोस वजह के बाहर ना निकले। एडीजीपी अनिल कुमार राव के इन्हीं आदेशों अनुसार रोहतक सीआईडी डीएसपी अजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, सीएम फ्लाइंग रोहतक ने पुलिस एवं डॉक्टरों के जज्बे को सलाम करते हुए एक गीत श्री गणेश म्यूजिक चैनल के माध्यम से यूट्यूब पर जारी किया है। जिस गीत को सूरज ने लिखा है। गीत के बोल हैं 'डॉक्टर और पुलिस की सपोर्ट करोना, घर की लक्ष्मण रेखा तुम पार करो ना'। गीत को सुनने के बाद एडीजीपी सीआईडी अनिल कुमार राव ने उक्त पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया है। हरियाणा सीआईडी एडीजीपी के दिशा निर्देशानुसार पूरे हरियाणा में श्रमिकों के खाने पीने की व्यवस्था पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही सभी श्रमिकों का हेल्थ चेकअप डॉक्टर की विशेष टीम द्वारा करवाया जा रहा है। श्रमिकों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। अगर कोई महिला पीजी आदि में खुद को अकेला महसूस कर रही है या अपने घर जाना चाहती है तो उसको भी पुलिस को सूचना मिलने पर घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें