फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अतिक्रमण करने पर पुलिस की सख्ती, पांच दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में अतिक्रमण रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। रेलवे रोड, शिवाजी कॉलोनी व डी पार्क पर कार्रवाई करते हुए न केवल सामान जब्त किया, बल्कि आवागमन में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। महम में दो दुकानदारों के खिलाफ कारवाई की गई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन चरम पर है, इसके चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। न केवल दुकानदार, बल्कि रेहड़ी व फड़ी वाले सड़क पर अतिक्रमण करके बैठ गए हैं। इससे बाजारों में जाम लगने लगा है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर डी पार्क, शिवाजी कॉलोनी व रेलवे रोड पर जांच की। न केवल सामान जब्त किया गया, बल्कि तीन दुकानदारों झंग कॉलोनी निवासी रमेश गांधी के खिलाफ रेलवे रोड पर अतिक्रमण करने, आदर्श नगर निवासी महेश के खिलाफ डी पार्क व कमला नगर निवासी संजीव के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी बाजार में अतिक्रमण करने पर केस दर्ज किया गया। पुलिस का तर्क है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद दुकानदार, फड़ी व रेहड़ी वाले बाज नहीं आ रहे हैं।
...........
इधर, सुरक्षित नहीं किला रोड की भगत सिंह पार्किंग, दुकानदार की स्कूटी चोरी
उधर, पुलिस से ठप पड़ी किला रोड की भगत सिंह पार्किंग को पुलिस चालू करने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह सुरक्षित नहीं है। किला रोड बाजार के एक व्यापारी की स्कूटी चोरी हो गई। दुकानदार महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह किला रोड पर आया और मंदिर वाली गली स्थित दुकान पर चला गया। स्कूटी को भगत सिंह पार्किंग में खड़ा कर दिया। रात 10 बजे वापस आया तो स्कूटी पार्किंग में नहीं मिली।
विज्ञापन

...........
पुलिस की चेतावनी- पीली पट्टी से बाहर न रखें सामान
किला रोड बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा ने बताया कि सब्जी मंडी थाने से पुलिस की एक टीम बाजार में आई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। पीली पट्टी से बाहर सामान मिला तो न केवल जब्त होगा, बल्कि केस भी दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि बाजार में व्यवस्था ठीक है। पीली पट्टी से बाहर सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
........
पैसे लेकर फड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी का कहना है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के साथ-साथ उन दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, जो पैसे लेकर फड़ी व रेहड़ी लगवा रहे हैं। वे प्रशासन का साथ देंगे। क्योंकि बाजार में रास्ता न मिलने पर ग्राहकों को काफी दिक्कत हो रही है।

महम में अतिक्रमण करने पर दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, महम थाना पुलिस ने बाजार में अतिक्रमण करने पर दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही सामान जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक रविवार को बाजारों की जांच की तो पुराना बस अड्डा महम से सामण रोड पर राजेश व आकाश ने अपनी दुकानों के बाहर दूर तक सामान रखा हुआ था। इससे लोगों के आवागमन में बाधा आ रही थी। सामान जब्त कर पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें