रोहतक। पुलिस थाने का रिकार्ड हर रोज अपडेट होना चाहिए। पेंडिंग केस के बारे में आला अधिकारियों को बताएं ओर उनको हल करने का प्रयास करें। शनिवार को अर्बन एस्टेट थाने का औचक निरीक्षण करते समय एसपी हिमांशु गर्ग ने थाना प्रभारी सतपाल को ये हिदायत दी।
एसपी ने कहा कि थाने में रहने या डयूटी के दौरान पुलिस स्टाफ को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे तुरंत बिना डर के अपने उच्च अधिकारी या उनको बताएं। थाने में आने वाले पीड़ित व्यक्ति की तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानून के तहत कार्रवाई करें। सारा रिकॉर्ड दुरुस्त रखे व हर दिन अपडेट करे। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में जहां चोरी, स्नैचिंग व लूट की वारदात हो रही हैं, वहां पुलिस गश्त बढ़ाएं। उनके साथ डीएसपी विवेक कुंडू भी रहे।