29जेएनडी05-गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपते हुए एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत पुलिस
जींद। पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने गुम हुए 45 फोन ढूंढकर उनके मालिकों के हवाले किए हैं। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर सुरक्षा इंचार्ज उप निरीक्षक अनमोल के नेतृत्व में सिपाही अनिल कुमार ने एक अगस्त से लेकर अक्तूबर तक जिले से गुम हुए 45 फोन की तलाश की। मोबाइल की कीमत 7,15,000 रुपये है। साइबर शाखा नेगुमशुदगी के फोन को सर्च करके उनके असल मालिक को कार्यालय में बुलाकर उनके सुपुर्द किया जाता है। संवाद