रोहतक। पुलिस ने शहर के अंबेडकर नगर में छापा मारकर एक युवक को हेरोइन व स्मैक सहित काबू किया है। उसके खिलाफ सिटी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि इंद्रा कालोनी निवासी हैप्पी अंबेडकर नगर में एक निर्माणाधीन मकान के सामने नशीला पदार्थ बेच रहा है। तुरंत पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी में 21 ग्राम हेरोइन व 11 ग्राम स्मैक मिली। ब्यूरो