कलानौर। स्वतंत्रता दिवस और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कलानौर पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर जांच की। बाहर से आए श्रमिकों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी जुटाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।