फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन की जांच की

विज्ञापन
21सीटीके18..रेलवे स्टेशन पर सर्चिंग अभियान चलाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को जिला पुलिस की तरफ से थाना स्तर पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। साथ ही बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल की।
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शेर विहार कॉलोनी, सनसिटी बीपीएल फ्लैट, बड़ा बाजार, माल गोदाम रोड, दूध की डेरी, देव काॅलोनी, गांव बलियाना, कलानौर व खरावड़ में सर्चिंग व कॉम्बिंग अभियान चलाया। जांच में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अजनबी व्यक्तियों के पर्चे काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त होटल और धर्मशालाओं में जांच पड़ताल की गई। वहीं, निरीक्षक बलवान सिंह के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, किला रोड व बांगड सिनेमा में जांच की। साथ ही बस स्टैंड पर बसों के अंदर, पार्किंग एरिया व बस अड्डा परिसर में छानबीन की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें