फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस ने की 1867 वाहनों की जांच, दो देसी पिस्तौल व 9 ग्राम हेरोइन पकड़ी, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की ओर से शुक्रवार की रात जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया, जिसमें 1867 वाहनों की जांच कर दो देसी पिस्तौल, दो कारतूस व 9 ग्राम हेरोइन जब्त की पांच आरोपियों को काबू किया गया। एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि रात को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक 52 जगह नाके लगाकर 169 टीमों ने जांच पड़ताल की। विशेष अभियान के तहत 579 दो पहिया वाहन, 617 चार पहिया वाहन व 671 बडे़ वाहनों की जांच की गई। गश्त के दौरान होटल, ढाबों, बाजारों, पार्कों, एटीएम बूथ की जांच की। साथ ही हत्या, चोरी, नशीले पदार्थ, अवैध हथियार व अन्य अपराधों में वांछित पांच आरेापियों को काबू किया गया। एसपी के साथ डीएसपी डॉक्टर रवींद्र ने भी नाकों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें