रोहतक। पुलिस ने लाखनमाजरा के गोहाना चौक पर अफीम बेचने आए राजस्थान के तीन युवकों को राजस्थान के गांव अखासर निवासी भिखाराम, पांचलसीदा निवासी श्रवण व बीकानेर के कुचोर निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कार के अंदर 980 ग्राम अफीम मिली है। पुलिस के मुताबिक, एएसआई गुणपाल के नेतृत्व में स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम लाखनमाजरा पहुंची। सूचना मिलने पर पुलिस ने जींद रोड स्थित महादेव सर्विस स्टेशन पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो