फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतकः केस दर्ज नहीं किया तो सुप्रीम कोर्ट की वकील बोलीं- फिर आम महिलाएं कितना सहती होंगी

Mon, 09 Dec 2019 10:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील के साथ हुए घटनाक्रम के मामले में पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर 10 घंटे बाद सुबह आठ बजे महिला वकील को रसीद दी। वकील नवरत्न चौधरी रविवार को दोपहर बाद चार बजे तक एफआईआर की कॉपी के इंतजार में सर्किट हाउस में बैठी रही, लेकिन उसे कॉपी नहीं मिली।
विज्ञापन


डीएसपी हेड क्वार्टर का कहना है कि पीजीआईएमएस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सर्किट हाउस के फुटेज दोबारा से खंगाले जा रहे हैं। अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। महिला वकील नवरत्न चौधरी ने कहा कि मैं पेशे से वकील हूं, कानून की बारीकी से जानकारी रखती हूं। सरकार के लिए कोर्ट में लड़ते हुए कई वर्ष बीत गए।

अगर मेरे ही साथ सरकार के मंत्री, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी सहित पुलिस प्रशासन का ये रवैया है, तो मैं अंदाजा लगा सकती हूं कि आखिर आम महिला के साथ इनका कैसा बर्ताव रहता होगा। अपनी दी हुई शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए मैं इन सभी से 20 घंटे बहस करती रही हूं, लड़ी हूं, फिर भी केस दर्ज नहीं हुआ। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक की रूम को खाली करवा कर मुझे सर्किट हाउस से चले जाने को कह दिया गया।
विज्ञापन


समझ सकती हूं कि जब मेरे साथ ऐसा किया जा रहा है, तो आम महिला इसी रवैये की वजह से कितना शोषण सहन करती होगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर मीडिया के सामने वकील बोली कि इस मामले को महिला वकील से जोड़ कर नहीं, बल्कि एक महिला सुरक्षा के नजरिए से देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह वकील से पहले एक महिला है, जिसकी सुरक्षा देश व प्रदेश में किस तरह की है, ये इस पूरे प्रकरण से स्पष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं, इसका कारण ये भी हो सकता है कि उनकी सुनवाई ही बहुत कम की जाती है।
विज्ञापन

मंत्री सुबह रवाना, वकील करती रही एफआईआर का इंतजार

राज्यमंत्री अनूप धानक रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने काफिले के साथ चले गए। वहीं, महिला वकील दिनभर सर्किट हाउस के कमरा नंबर 7 में बैठी एफआईआर दर्ज होने और उसकी हार्ड कॉपी मिलने के इंतजार में बैठी रही। वकील का कहना है कि उसके पास दिनभर समझौते के लिए दबाव भरे फोन आते रहे। लेकिन एक बार भी मंत्री ने इस मामले में बात तक करनी उचित नहीं समझी।

ये था मामला
दिल्ली बाईपास स्थित सर्किट हाउस के कमरे में ठहरी सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील नवरत्न चौधरी ने राज्य मंत्री अनूप धानक के साथ आए लोगों पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। वकील का आरोप था कि मंत्री के साथ आए लोगों में से किसी ने शनिवार देर रात करीब पौने 10 बजे उनके कमरे के दरवाजे को जोर जोर से दो बार खटखटाया। रात में इस तरह की हरकत से वह घबरा गईं।

उन्होंने 100 नंबर पर फोन करके मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। वकील का आरोप है कि शिकायत पर मंत्री ने कहा कि मैं तो गरीब हूं। वहीं, मंत्री ने इस तरह के घटनाक्रम व महिला वकील द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार कर दिया था। वकील ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस में कर दी थी।

शिकायत के आधार पर डीडीआर दर्ज कर रसीद महिला वकील को दे दी गई है। मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फिर से खंगाले जा रहे हैं। मामले में जो उचित कार्रवाई होगी, वहीं अमल में लाई जाएगी। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की है। मामले की जांच पीजीआईएमएस थाना पुलिस कर रही है।
- गौरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें