माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। त्योहारी सीजन में शनिवार को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया, जिसमें जांच के दौरान 1900 वाहनों को जांच गई। साथ ही तीन देसी पिस्तौल, एक कारतूस, 131 बोतल देशी शराब व 1 हजार 870 रुपये की नकदी भी बरामद की।
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि शनिवार रात को 10 बजे से सुबह 04 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान में सभी डीएसपी , थाना व चौकी प्रभारी शामिल हुए। साथ में पुलिस लाइन में तैनात स्टाफ को भी लिया गया। 131 पुलिस टीमों ने 38 जगहों पर नाके लगाकर 630 दो पहिया वाहन, 553 चार पहिया वाहन व 722 बड़े वाहनों की जांच की। साथ ही होटल, ढाबों, बाजारों, पार्कों व एटीएम बूथों की जांच की। इस दौरान 10 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी पर्चे भी काटे गए। साथ ही 21 केस दर्ज करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।