फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ढांसा बॉर्डर पर चच्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

Thu, 22 Feb 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा और नाकाबंदी के बाद एक महिला पैदल दिल्ली सीमा में प्रवेश करते हुए।
विज्ञापन
बादली। पुलिस ने ढांसा बार्डर और उससे सटे अन्य रास्तों पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। पहले जहां लंबी चौड़ी सीमेंट कंक्रीट की दीवार बनाई गई थी, वहीं अब दूसरी सीमेंट कंक्रीट की दीवार तैयार की गई है। पुलिस ने सीमेंट के बैरिकेड्स इस तरह लगाए हैं कि जरूरत होते ही उनके बीच सीमेंट कंक्रीट का घोल डालकर नई सीमेंट की दीवार बनाई जा सके।
विज्ञापन

दोनों सीमेंटेड बैरिकेड्स के बीच लोहे की मोटी छड़ें भी लगाई गई हैं। इसके साथ ही सीमेंटेड बैरिकेड्स के बीच में लोहे के बैरिकेड्स और उनके ऊपर कैंटिलीवर तार लगाए गए हैं। एएसपी शुभम सिंह ने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में शांति का माहौल है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अगर माहौल शांतिपूर्ण रहा तो आने वाले समय में दिल्ली जाने वाले बॉर्डर पर कुछ रास्ते खोले जा सकते हैं। उन्होंने आम जनता से फिलहाल किसान आंदोलन के मद्देनजर जिला पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी रूट का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें