फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रॉपर्टी को लेकर जवाब नहीं दे सकी पुलिस, कोर्ट ने तीन दिन का समय दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के बहुचर्चित विजय नगर हत्याकांड में सोमवार को पुलिस घर से गायब जेवरात को लेकर अपना जवाब दाखिल नहीं कर सकी। साथ ही अदालत से जवाब देने के लिए समय मांगा। एडीजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत ने तीन दिन का समय दिया है। अब 24 अगस्त को मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव मदीना निवासी बबलू पहलवान दो दशक से रोहतक में रह रहे थे। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। 27 अगस्त 2021 को बबलू, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी की घर में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रॉपर्टी डीलर बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। तीन अगस्त को अदालत में बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट को बताया था कि 21 अगस्त 2021 को परिवार के चार लोगों की हत्या हुई। पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन घर के अंदर से जेवरात व दूसरी प्रॉपर्टी जब्त नहीं दिखाई। परिवार के एकमात्र जीवित बचे युवक अभिषेक उर्फ मोनू को ही पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वारदात के डेढ़ माह बाद 16 अक्टूबर 2021 को अभिषेक के नाना ने शिवाजी काॅलोनी थाने में शिकायत दी कि परिवार के रिश्तेदार ही जेवरात चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। दो आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की जगह एफआईआर ही रद्द कर दी। न तो चोरी की गई प्रॉपर्टी बरामद की और न ही कोई ब्योरा अदालत को दिया। वह जेवरात व प्रॉपर्टी के कागजात कहां गए,पुलिस अदालत को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अदालत के आदेश के बावजूद जवाब दाखिल नहीं कर सकी। साथ में और समय मांगा। अदालत ने 24 अगस्त तक का समय दिया है।
शिवराज मलिक, वकील बचाव पक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें