थाना पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो बदमाशों को दबोच् है। तलाशी लेने पर उनसे देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने चोरी की दो वारदात कबूल की हैं। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
महम थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया उपनिरीक्षक नफे सिंह टीम से साथ नया बस अड्डा पर गश्त कर रहे थे। तभी गांव निंदाना की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आए। संदेह होने पर उनको रोककर पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम प्रवीण व संदीप उर्फ बंटी निवासी गांव निंदाना बताया। तलाशी लेने पर संदीप से देसी कट्टा बरामद हुआ।पूछताछ पर उन्होंने चोरी की बाइक होने का खुलासा किया। उन्होंने बताया 13/14 जुलाई 2022 की रात को गांव खेड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर सो रहे चौकीदार का मोबाइल फोन चोरी किया था। 15/16 जुलाई 2022 को महम में स्थित कोर्ट चेंबर न. 43 से दीक्षांत अधिवक्ता का लैपटॉप व चार्जर चोरी किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लैपटॉप बरामद कर लिया।