एसपी मेधा भूषण के तबादले के बाद विदाई देते पुलिस प्रशासन।
रोहतक। जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार को एएसपी मेधा भूषण को विदाई दी गई। उनका आदेशक (कमांडेट) 4 वाहिनी, आईआरबी, मानेसर हो गया है।
पुलिस मुख्याल में हुए विदाई समारोह में एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि एएसपी मेधा भूषण ने ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है। विदाई कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुंडु, उप पुलिस अधीक्षक महम संदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया, प्रभारी थाना महिला निरीक्षक प्रोमिला, प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रभारी सीआईए-2 उप.नि. आजाद नैन, प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप, निरीक्षक स्थापना शाखा नवीन, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक प्रदीप, प्रभारी थाना सदर निरीक्षक मुरारी लाल, प्रभारी सुरक्षा शाखा एएसआई सन्नी सिंह, प्रभारी थाना अर्बन स्टेट सतपाल सिंह, पुरानी सब्जी मंडी सतपाल राव, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक एएसआई सुमित, सेना लिपिक सुनील कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है।