फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औसत से सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का आधार बनेंगे पीएमश्री स्कूल : धनखड़

Tue, 09 May 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। नई शिक्षा नीति के तहत सरकार द्वारा खोले जा रहे पीएमश्री स्कूल औसत से सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का आधार साबित होंगे। नई शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएगा। तकनीक और नवाचार पर आधारित नई शिक्षा नीति सभी की बेहतरी के लिए है। नई शिक्षा नीति युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को झज्जर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर आयोजित हवन में भाग लेने बाद छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
धनखड़ ने कहा कि सरकार ने जिला झज्जर में पांच स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया है, जिनमें झज्जर, दादरी तोय, परनाला, बेरी और माछरौली के स्कूल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में आधुनिक तकनीक के साथ छात्रों को शिक्षा देने का प्रावधान किया गया है। इन स्कूलों में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्कूलों में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम से भी छात्रों को पढ़ाई के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

मैं भी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं : धनखड़
धनखड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने भी ढाकला गांव के सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की है। आप शहर के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। आप बड़े सपने लो, छोटे सपने जीवन में आगे बढ़ने नहीं देते। पढ़ने की आदत डालो। काम का सम्मान करो, हर मौके पर अपना सर्वश्रेष्ठ दो, सीखना जारी रखो, सकारात्मकता के साथ अपने विचार को आगे बढ़ाओ, सफलता जरूरी मिलेगी। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया, पीएमश्री योजना के तहत प्रदेशभर में 286 पीएमश्री स्कूल खोले जा रहे हैं। सरकार की योजना के अनुरूप प्रदेश के हर ब्लॉक में दो पीएमश्री स्कूल बनाने की योजना है। पहले चरण में केंद्र सरकार ने 124 स्कूलों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह, नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी, केशव सिंघल, शिक्षा विभाग की ओर से डीईओ राजेश कुमार, डाइट प्राचार्य बीपी राणा, डिप्टी डीईओ सुभाष भारद्वाज, बीईओ अशोक कादियान, स्कूल प्राचार्य जोगेंद्र सिंह सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें