रोहतक। आम आदमी पार्टी के रोहतक ब्लॉक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें इंकित पाल सिंह, अमन बागड़ी ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर रोहतक पार्टी कार्यालय में राम रत्न हुडा की अध्यक्षता में शामिल हुए। पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के चुनाव प्रचार पर जाने के लिए तत्पर हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में डॉ. सुशील गुप्ता को भारी मतों से जितवाने का संकल्प लिया। इस मौके पर इस मौके पर राम रत्न हुडा, परवीन घुसकानी, शिव मोहन गुप्ता, सतीश खनगवाल, भूषण वधवा, जसवंत आंबेडकर, समराज सक्सेना, अंजलि सक्सेना, संजय अहलूवालिया, जसबीर कुमार, राजेश बागड़ी, प्रवेश सहगल, प्रवीण बबेरवाल, सोनिया दत्त, सतपाल बजाज, मुकेश सैनी, संदीप सब्बरवाल, राज कपूर लोटिया, संदीप सिंह, राम प्रकाश सुतवाल, गोपाल दास, सुमित तेहलान व बाबूलाल मौजूद रहे।