20 सैनी स्कूल में स्वागत के दौरान उपस्थित विजेता टीम। स्रोत: संस्था
रोहतक। एमडीयू विश्वविद्यालय में 25 एवं 26 अक्तूबर को आयोजित 13वें स्टूडेंट ओलंपिक नेशनल गेम्स में सैनी स्कूल के खिलाड़ियों ने विद्यालय की खो-खो टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं वॉलीबॉल टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सैनी स्कूल की खो-खो की अंडर-19 लड़कों की टीम व अंडर-17 लड़कों की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही खो-खो की अंडर-19 लड़कियों की टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, अंडर-19 लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने रजत पदक हासिल किया। संवाद