07सीटीके20---30वीं सब जूनियर एवं सीनियर नेशनल थांग-ता चैंपियनशिप में जीत के बाद मौजूद खिलाड़ी।
थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 30वीं सब जूनियर एवं सीनियर नेशनल थांग-ता चैंपियनशिप में जैड ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने 6 रजत व 5 कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के हरिद्वार में 4 से 6 जनवरी तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जैड ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों में समीर कुंडू, हरदेव लूथरा, नयन वर्मा, शक्ति सहरावत, विराट व भूमि ने रजत पदक तथा वंश भाटिया, योजित सैनी, वंश तथा संजीवनी तायल ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के निदेशक प्राची गर्ग, प्राचार्य सीमा सचदेवा व उप-प्राचार्य योगेश गांधी ने सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।