फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: योगासन में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 11 Feb 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी छोटूराम स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। तीन आयु वर्ग में प्रतियोगिता करवाई गई। पहले वर्ग में 9 से 14 आयु वर्ग, दूसरी 14 से 18 आयु वर्ग और तीसरा 18 से 28 आयु वर्ग में प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को 1000, 700, 500 रुपये का नकद इनाम दिया गया। महिला वर्ग परम्परागत योग आयु वर्ग 9 से 14 महिला में प्रथम ऋषिका, दूसरे अवनी, तीसरे स्थान पर चेतना रही। कलात्मक योग आयु वर्ग 9 से 14 में प्रथम ऋषिका और दूसरे स्थान पर कनिका रही। कलात्मक जोड़ी योग आयु वर्ग 9 से 14 में प्रथम चेतना, रिधी और दूसरे स्थान पर अनन्या रही।
लयबद्ध जोड़ी योग आयु वर्ग 9 से 14 में निशा, स्वीटी और दूसरे स्थान पर तानिया, दक्षिता रही। पुरुष वर्ग में आयु वर्ग 9 से 14 परम्परागत योग में प्रथम अंश, दूसरे कुणाल, तीसरे अभिनव, चौथे स्थान पर मानीत रहा। 14 से 18 आयु वर्ग परम्परागत में प्रथम दीपांशु, दूसरे कपिल और तीसरे स्थान पर निशांत रहा। 18 से 28 आयु वर्ग परम्परागत में प्रथम पवन, दूसरे प्रमोद और तीसरे स्थान पर साहिल रहा। यह सभी विजेता खिलाड़ी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में होने वाली हरियाणा राज्य योगासन प्रतियोगिता में रोहतक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह, जिला योग ऑफिसर मनोज कुमार ढूल, योगाचार्य कमला देवी, अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी डॉ. जनक राज योगा एक्सपर्ट, महिपाल पीटीआई, बैडमिंटन कोच प्रवेश, जूडो कोच विकास, नवीता, अरुण, फारुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें