रोहतक। आगामी 19 अप्रैल से भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) प्रोग्राम के तहत हॉकी और मुक्केबाजी के प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज कार्यक्रम राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। शुक्रवार को होने वाले इस कार्यकम का उद्देश्य देश में छिपी हुई खेल प्रतिभा और खेलों के प्रति समाज में चेतना विकसित करना है।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हॉकी और मुक्केबाजों की खोज करेगा। प्रतिभा खोज कार्यक्रम शुक्रवार 19 अप्रैल को भारतीय खेल प्राधिकरण में आयोजित होगा। इसमें 9 साल से 18 साल के सभी इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे हॉल 2 में शुरू होगा। इसमें खिलाड़ियों के फिजिकल और टेक्निकल स्किल टेस्ट किए जाएंगे। ब्यूरो