रोहतक। खरावड़ गांव स्थित ऋषि खेल स्टेडियम में रविवार को पौधरोपण अभियान किया गया। अभियान के तहत कैप्टन जगबीर मलिक, अनिल रोहिल्ला व उनकी टीम ने अर्जुन, नीम, पीपल ,बरगद व जंगल जलेबी के पौधे लगाए। अनिल रोहिला ने बताया कि एक पेड़ लगाना हजार पुत्रों के सम्मान है। जो सदियों तक आपका नाम बनाए रखेगा। कैप्टन जगबीर मलिक ने इस मौके पर कहा कि आओ हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधरोपण करें और पृथ्वी पर हरियाली ही हरियाली हो इसके लिए प्रयास करें।