-फोटो 52 : ग्रीन बेल्ट पौधा रोपण अभियान के दौरान क्लीन एंड ग्रीन संगठन के सदस्य और ब्रह्माकुमार
बहादुरगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित धरा के संकल्प को साकार करने के लिए क्लीन एंड ग्रीन संगठन और ब्रह्माकुमारीज संगठन ने संयुक्त रूप से गौरैया टूरिज्म कॉप्लेक्स के साथ एचएसआईआईडीसी की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण अभियान चलाया।
ब्रह्माकुमारीज की मुख्य संचालिका अंजलि ने सहज राजयोग का अभ्यास कराया। क्लीन एंड ग्रीन संगठन के सदस्य रजत छिक्कारा ने भी औषधीय पौधे रोपित कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारीज के सदस्यों ने पौधारोपण के बाद देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।