30-रोहतक के सुखपुरा चौक पर रक्तदान शिविर में मौजूद मां दानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक त
रोहतक। मां दानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक तस्वीर हुड्डा के 59 वें जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 67 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। तस्वीर हुड्डा ने 106 वीं बार व उनके पुत्र नवनीत ने 45 वीं बार रक्तदान किया। शिविर में राजेश जैन, अमित सैनी, मनमोहन गोयल, कालिदास महाराज, अमर दास महाराज, सचिव देवेंद्र चहल, सुभाष गुप्ता व सन्नी अन्य ने रक्तदान किया। संस्था की की ओर से अब तक 390 से भी ज्यादा बार रक्तदान शिविर आयोजित कर 32 हजार से भी ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किए जा चुके हैं। संवाद