रोहतक। अमृत कॉलोनी निवासी एक पिकअप चालक के साथ कार सवार दो युवकों ने बालसमंद चौक पर मारपीट की। हमले में घायल पिकअप चालक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
अमृत कॉलोनी निवासी सिंधु ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार को करीब चार बजे वह घर आया तो पत्नी राजबाला व बहन बिंदू ने बताया कि दो युवक आशीष व रोहित घर के बाहर आकर गाली-गलौज करके गए हैं। कह रहे थे कि सिंधु को जान से मार देंगे। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह शुगर मिल निवासी पुरुषोतम, अमृत कॉलोनी निवासी नीतू बुरा के साथ बालसंमद चौक पर पहुंचा तो कार से आए हरिसिंह कॉलोनी निवासी आशीष ने अपने दोस्त रोहित के साथ उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।