रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग में सत्र 2024-2025 के लिए बीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि बीपीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों और मेरिट लिस्ट को 28 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस 30 अगस्त तक जमा करानी होगी। दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है। संवाद