फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज और कल बंद रहेगा पीजीआई, आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी

Sun, 12 Nov 2023 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

ट्रामा सेंटर व आपात विभाग की सेवाएं 24 घंटे बहाल रहेंगी। इसी तरह सिविल अस्पताल में भी आपात विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मरीज को घटनास्थल से लाने के लिए चार एंबुलेंस तैनात की गई हैं। ये किसी प्रकार की बड़ी घटना होने पर मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
PGI ROHTAK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में त्योहार पर किसी तरह की अनहोनी की स्थिति से निपटने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पीजीआईएमएस रविवार व सोमवार को बंद रहेगा। संस्थान की ओपीडी सेवाएं दो दिन नहीं मिलेंगी। ट्रामा सेंटर व आपात विभाग की सेवाएं 24 घंटे बहाल रहेंगी। इसी तरह सिविल अस्पताल में भी आपात विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ब्लड बैंक की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। रक्त की कमी होने पर तत्काल मरीज के लिए व्यवस्था बनाने पर जोर रहेगा। मरीज को घटनास्थल से लाने के लिए चार एंबुलेंस तैनात की गई हैं। ये किसी प्रकार की बड़ी घटना होने पर मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएंगी।

विज्ञापन


संस्थान में रविवार व सोमवार को अवकाश के चलते ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। आपता सेवाएं सुचारु रूप से जारी रहेंगी। मंगलवार को ओपीडी मरीजों के लिए सामान्य रूप से खुलेंगी। आपात सेवाओं को दुरुस्त करते हुए मरीजों के लिए सभी दवाएं व उपचार की सुविधा मुहैया कराई गई हैं। -डॉ. कुंदन मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस।

विभाग की आरे से 12 और 13 नवंबर के लिए डॉक्टरों की बैकअप सूची तैयार की गई है। इसमें हर समय दो अतिरिक्त डाॅक्टर, पीजी छात्र व इंटर्न उपलब्ध रहेंगे। इसी के साथ ऑन कॉल भी डॉक्टरों की एक सूची जारी की गई है, जो समय अनुसार फोन पर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के साथ संपर्क में रहेंगे। इनमें त्वचा रोग, मानसिक, आंखों, हड्डियों व दवाइयों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। - डॉ. मधुलिका, अस्थायी आपातकालीन वार्ड इंचार्ज।
विज्ञापन


अस्पताल में तीन आपातकालीन वार्ड तैयार किए गए हैं, जिनमें से एक लेबर कक्ष व एक नवजात शिशु कक्ष रहेगा। आपातकालीन वार्ड में 10 ऑब्जर्वेशन बैड, आईसीयू में 8 व जनरल वार्ड में 30 बैड तैयार किए गए हैं। जरूरत के हिसाब से मरीजों को आपातकालीन वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। - डॉ. श्रद्धा, निवासी चिकित्सा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें