फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में बीपीएड-एमपीएड अभ्यर्थियों की पीईटी आज और कल

Wed, 01 Jul 2026 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2 व 3 जुलाई को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. भगत सिंह राठी ने बताया कि बीपीएड अभ्यर्थियों की परीक्षा 2 जुलाई तथा एमपीएड अभ्यर्थियों की परीक्षा 3 जुलाई को सुबह 8:30 बजे डॉ. मंगल सेन इंडोर हॉल (जिम्नेजियम हॉल), स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचना होगा। साथ ही आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध पहचान पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र तथा सभी शैक्षणिक एवं खेल प्रमाण-पत्रों की हार्ड कॉपी लाना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें