फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पालतू कुत्ते ने महिला को काटा, मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 13 Jun 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। निंदाना गांव में एक महिला को पड़ोस में ही पालतू कुत्ते ने काट लिया। महिला ने कुत्ता मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।पीड़ित महिला सोनिया पत्नी रिंकू ने बताया कि वह पानी लेने के लिए गई थी। गली में मालिक ने कुत्ते को जानबूझ कर खुला छोड़ दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि घटना 11 जून सुबह 10 बजे की है। वह पानी का मटका लिए आ रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उसकी बाजू पर दांतों से काट लिया। आरोप है कि कुत्ते का मालिक व उसका परिवार वहीं पर देखता रहा और हंसता रहा। घायल महिला लाखनमाजरा के अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता का कहना है कि मालिक ने न तो कुत्ते को वैक्सीन लगवाई हुई है और न ही रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है।
उसके बावजूद अवैध रूप से कुत्ते को रखता है। वह पहले भी कई लोगों को काट चुका है। पुलिस ने कुत्ता मालिक आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस बारे में जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि आरोपी को अति शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें