फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कनीना के वार्ड दो में टीबी जांच शिविर में 102 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को वार्ड नंबर दो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने 102 लोगों की स्क्रीनिंग की। टीबी की आशंका वाले 56 लोगों के एक्स-रे किए गए, जबकि 14 संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना भेजे गए। शिविर में मोबाइल स्वास्थ्य टीम की ओर से टीबीएचवी युद्धवीर, रेडियोग्राफर रजत चौहान, डीपीसी एसीएफ डॉ. अजय, स्वास्थय एनजीओ से करण ने जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। इस दौरान ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों, बचाव और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम ने सरकार की ओर से टीबी मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क दवाओं और प्रतिमाह 1000 रुपये पोषण भत्ता योजना के बारे में भी बताया। शिविर में महिला स्वास्थ्यकर्मी सुनीता, सीएचओ विजेता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता कुमारी, धनवंती, कृष्णा, संतोष मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें