15. प्रतिभागियों को रजिस्टर व चॉकलेट वितरित करती क्लब अध्यक्ष राज अरोड़ा। स्रोत: क्लब
- फोटो : निशान यात्रा निकालते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। इनरव्हील क्लब ऑफ रोहतक सिटी की ओर से पाथ सोसाइटी अभिनव टोली के बच्चों के लिए जल बचाओ, जीवन बचाओ विषय पर स्लोगन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों की ओर से बनाए गए पोस्टर और लिखे गए स्लोगन अत्यंत प्रभावशाली रहे। क्लब की अध्यक्ष राज अरोड़ा ने कहा कि जल संरक्षण के लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है जैसे नल खुला न छोड़ना, वर्षा जल संचयन करना और अधिक से अधिक पेड़ लगाना। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुषमा बत्रा, अध्यक्ष राज अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष सुषमा बत्रा और स्वीटी चौधरी व अन्य उपस्थित रहीं।