32...नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच करते डाॅक्टर दिनेश शर्मा। संवाद
रोहतक। बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर और कमलेश सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से रविवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जैन ने शिरकत की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि शिविर में 155 लोगों ने नेत्र जांच कराई। वहीं जगत सिंह गिल की ओर से लोगों को नेत्रदान के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर इंदु, भारत भूषण, अजमेर और राजीव जैन आदि मौजूद रहे। संवाद