21सीटीके08....हुड्डा सिटी पार्क में योगा करते रीयल हेल्प रीयल सर्विस संस्था के सदस्य। संवाद
रोहतक। रियल हेल्प रियल सर्विस संस्था की ओर से रविवार को हुडा सिटी पार्क में योग शिविर और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगा प्रशिक्षक सविन धनखड़ ने शिविर में लोगों को योग का अभ्यास कराया। आरएचआरएस संस्था की सदस्य तमन्ना ने बताया कि संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए किया गया है। योग के बाद लोगों को पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर हर्ष, वैशाली, तन्नू, गोरी, आकाश, पंकज, गौरव, तमन्ना आदि सदस्य उपस्थित रहे।