फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान, जिम्मेदार मौन, सुने कौन

विज्ञापन
अप्पू घर के पास निगर निगम के पुराने कार्यालय के पास ओवर फ्लो होकर बहता सीवर का पानी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। शहर की दस से ज्यादा कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से करीब पचास हजार लोग परेशान हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तमाशबीन बने हैं। दूसरी तरफ पार्षद अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने का रोना रो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इस समस्या से लोगों को कौन निजात दिलाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले से ही सीवर की सफाई का मुद्दा समय समय पर उठाया जाता रहा है। लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अभी तक इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है। जबकि मानसून की पहली बारिश ने ही जन स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी थी। इस कारण विभाग की जमकर फजीहत भी हुई थी। इसके बावजूद विभाग कुंभकर्णी नींद से नहीं टूटी है। शहर की शास्त्री नगर, शिव नगर, जेपी कॉलोनी, विशाल नगर, हरकी देवी कॉलोनी, बसंत विहार, जसवीर कॉलोनी, उत्तम विहार आदि कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। इन वार्डों के पार्षदों के अनुसार शिकायत करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के पास फोन करते हैं तो कोई जवाब नहीं मिलता। पार्षदों के अनुसार निगम की हाउस की मीटिंग में कई बार सीवरेज व्यवस्था को सुधारने की मांग कर चुके हैं। लेकिन समस्या को हल करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
किला रोड पर भी लंबे समय से है समस्या
शहर के सबसे व्यस्त बाजार में भी सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या लंबे समय से चल रही है। गत शनिवार को व्यापारी नेताओं ने इस बारे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले के बारे में शिकायत की थी। किला रोड मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बिट्टू सचदेवा ने बताया था कि करीब 20 दिनों तक सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी रास्ते में फैला हुआ है। इससे खरीदारी करने आने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

......................
वर्जन -
मुख्य लाइनों की नहीं होती सफाई -
वार्ड की विशाल नगर, आजादगढ़, हरकी देवी कॉलोनी, बसंत विहार, जसवीर कॉलोनी व अन्य क्षेत्र में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या की शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती। समस्या का मुख्य कारण मुख्य लाइनों की सफाई न होना है। पिछले करीब दो साल से मुख्य लाइनें साफ नहीं की गई हैं।
- सुनील कुमार उर्फ सोनू पावरिया, पार्षद, वार्ड 8
अधिकारी नहीं उठाते फोन
शास्त्री नगर, शिव नगर, जेपी कॉलोनी व अन्य क्षेत्र में पिछले दो साल से सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। सफाई न होने से सीवर जाम होकर ओवरफ्लो होते हैं। जिम्मेदार अधिकारी आमजन का ही नहीं पार्षदों का भी फोन नहीं उठाते। सीवरों की समस्या को हल करवाने के लिए हाउस मीटिंग के एजेंडे में शामिल किया जाता है। स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
- कृष्ण सहरावत, पार्षद, वार्ड 1
लोग सीवरों का कर रहे गलत प्रयोग, इसलिए हो रहे जाम
रूटीन में सभी वार्डों में सीवरों की सफाई की जाती है। कहीं से शिकायत मिले तो विभाग के कर्मचारी तुरंत पहुंचकर समाधान करते हैं। सीवरों में औद्योगिक कचरा, प्लास्टिक, गोबर आदि डालने से जाम होकर ओवरफ्लो हो जाते हैं। कुछ कॉलोनियों में लोग सीवरों का गलत प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

- अश्विनी सांगवान, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें