फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोग बोले - बेसहारा गोवंशों को पहुंचाएं गोशाला

Wed, 08 Feb 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश लोगों के लिए हादसों का कारण बने हुए हैं। उसके बाद भी प्रशासन सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर गोशाला में पहुंचाने के लिए ठोस प्रयास नहीं कर रहा। यही कारण है कि सड़कों पर घूम रहे यह गोवंश राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। गोवंशों के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर अमर उजाला ने शहरवासियों से बातचीत की। सभी ने कहा कि गोवंशों को पकड़कर गोशाला में पहुंचाने का काम कागजों में नहीं धरातल पर गंभीरता से किया जाए तो इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन अधिकारी इस तरफ ध्यान देने को तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की तरफ से गोवंशों के लिए गो सेवा आयोग गठित किया गया है। हैरानी की बात तो है कि गोवंशों की दुर्दशा को लेकर आयोग की तरफ से भी ठोस कदम नहीं उठाते जाते। यही कारण है कि शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह गोवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहे हैं और अपना पेट भरने के लिए कचरे में मुंह मारने को विवश हैं। सड़कों पर बेसहारा घूम रहे इन गोवंशों के कारण ही आए दिन कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि गोशाला संचालकों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने की पहल करनी चाहिए।
सड़कों पर घूम रहे गोवंश न सिर्फ वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं, बल्कि वाहनों की टक्कर लगने से दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। आए दिन होने वाले इन हादसों की तरफ अधिकारी गंभीर नहीं है। गोवंशों को अगर गोशाला में पहुंचा दिया जाए तो हादसों में कमी लाई जा सकती है। -पवन खुराना, मॉडल टाउन
विज्ञापन

गो सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हम गायों को गोमाता मानकर इनकी पूजा तो करते हैं, लेकिन इनकी दशा सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाते। हालात यह है कि गोमाताएं कचरे में मुंह मारकर अपना पेट भर रही हैं। इसके लिए हमें भी मिलकर प्रयास करने होंगे।
देवराज दहिया, वेस्ट राम नगर
-सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के लिए कागजों में नहीं धरातल पर काम करने की जरूरत है। तभी गोवंशों की स्थिति में सुधार लाया जा सकता है और सड़क पर आए दिन होने वाले हादसों में भी कमी लाई जा सकती है। बशर्ते सभी को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा। -कृष्ण वत्स, अशोक विहार
-गोवंशों के कारण आए दिन हादसे घटित हो रहे हैं, उसके बावजूद भी इन्हें पकड़कर गोशाला में पहुंचाने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे। प्रशासन को इस तरफ गंभीरता से कदम उठाने चाहिए ताकि शहरवासी सड़कों पर सुरक्षित सफर कर सकें। -प्रवीन दहिया, वेस्ट राम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें