फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकारात्मक राजनीति से तंग आ चुकी है महम की जनता : राधा

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। हलके की निर्दलीय एवं पंचायती प्रत्याशी राधा अहलावत का कहना है कि विरोधियों की नकारात्मक राजनीति से महम की जनता तंग आ चुकी है, इसलिए अबकी बार बड़ा परिवर्तन होगा। एक महिला को हलके के लोग चुनकर चंडीगढ़ भेजेंगे। अहलावत ने सोमवार को बहुअकबरपुर गांव में रोड शो किया और मुरादपुर टेकना में लोगों से मिलीं।
विज्ञापन

राधा अहलावत ने कहा कि हलके की जनता विरोधियों को मौका देकर देख चुकी है। विकास कराने के बजाय अपना घर भरने का काम किया गया। हलका विकास के मामले में लगातार पिछड़ता चला गया। एक तरफ परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, दूसरी तरफ बाहरी लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं, लेकिन महम की जनता एक महिला को चंडीगढ़ भेजने का मन बना चुकी है। राधा ने कहा कि उन्होंने महम चौबीसी अठगामा क्षेत्र के लोगों की पगड़ी व मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है।इस बार हलके के लोग धोखे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें