11. रोटरी क्लब रोहतक के द्वारा निशुल्क ईएनटी एवं दंत जांच शिविर में मौजूद क्लब के सदस्य। स्रोत
रोहतक। रोटरी क्लब रोहतक की ओर से सेक्टर फ्रेंड्स क्लब, सेक्टर प्राइड, रोहतक में रविवार को निशुल्क ईएनटी (कान, नाक एवं गला) एवं दंत जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 72 मरीजों की जांच की गई। क्लब अध्यक्ष डॉ. सुनील मुंजाल ने ईएनटी और डॉ. आरपी यादव ने दंत रोगियों की जांच की। इस दौरान आईपीपी डॉ. एसएल वर्मा, क्लब डायरेक्टर डॉ. आरके चौधरी, एसके सचदेवा, राजेश कपूर, रॉबिन सचदेवा, प्रवीण बत्रा और अमित नागपाल मौजूद रहे। क्लब ने रोटेरियन राजेश जैन व एलपीएस बॉसार्ड टीम का आभार जताया। संवाद