24jjrp06- झज्जर। रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए अतिथि। फोटो- संस्था
झज्जर। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया, इंडेप्थ विजन फाउंडेशन ने छोटूराम धर्मशाला में कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 68 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में सिकेंद्रा राव के विधायक बीरेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि और भाजपा नेता राजकुमार कटारिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अरोड़ा, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा, सतपाल सैनी, मनोज कुमार गर्ग, अनुज फोगाट विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
संस्था आईवीएफ से पूनम देशवाल ने बताया कि रक्त एकत्रित करने का कार्य राष्ट्रीय कैंसर इंस्टीट्यूट बाढ़सा की राजकोष की टीम ने किया। इस अवसर पर रति देव, नवीन सोनी, विकास, नमन, हेमंत, अश्वनी, जितेंद्र, ख़ुशी, साहिल, नमय, यश, योगेश, साहिल जांगड़ा, संदीप देशवाल, अजय हुड्डा, सागर, राहुल, निधि, स्नेहा, सपना, हिमांश, पवित्रा मौजूद रहे।