रोहतक। किलोई में दूषित पानी सप्लाई होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से लोग दूषित पानी का प्रयोग करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी सुरेश हुड्डा, कृष्णा, श्रीभगवान, कृष्ण, पूजा, अनिता व सोनू ने बताया कि दो महीने से दूषित पानी सप्लाई हो रही है और कोई सुनवाई नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि भालौठ रोड स्थित किलाेई खास पाने में नाले जैसा दूषित पानी आ रहा है। वहीं, संतोष ने बताया कि प्रत्येक तीसरे दिन पानी सप्लाई होती है। इसी तरह दूषित पानी आता है। उनका कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया। ऐसे में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संवाद