फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजपा को सरकार का हिस्सा बनाने के लिए लोग बेताब : कुंडू

विज्ञापन
30सीटीके19.. हजपा प्रत्याशी बलराज कुंडू गांव भैणी महाराजपुर में लोगों को अभिवादन करते हुए। स्रो
विज्ञापन
महम। हरियाणा जनसेवक पार्टी के प्रत्याशी बलराज कुंडू का कहना है कि महम हलका हजपा को सरकार का हिस्सा बनाने को बेताब है। मतदान के दिन वोट देकर अपने फैसले पर बोहर लगाएगा। इसके चलते विपक्षी हताश व निराश हो चुके हैं। सोमवार को महम शहर व भैणी महाराजपुर में हलकावासियों से वे बात कर रहे थे।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा कि उन्होंने हलके के मान व सम्मान के लिए कभी भी समझौता नहीं किया। लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें सम्मान पगड़ी पहनाई थी, उसका पूरा मान रखा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी अभी से हताश नजर आने लगे हैं। महम की जनता परिवारवाद की राजनीति को आगे नहीं बढ़ने देगी। भाई-भाई में मतभेद कराकर अपने परिवार का हित साधने की नीति को लोग समझ चुके हैं। महम की जनता के सपनों को हरियाणा जन सेवक पार्टी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि महम क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। किसान, मजदूर व युवा वर्ग के लिए बेहतर कार्य किया जाएगा। महिला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जन कल्याण के अधिकाधिक कार्य करना हजपा का मुख्य एजेंडा रहा है। इस दौरान हजपा प्रत्याशी बलराज कुंडू का क्षेत्र के ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर जोरदार मान-सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें