फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेंशनरों की 8वें वेतन आयोग लागू करने की मांग, देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा

Fri, 21 Aug 2026 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की है। संघ ने देशव्यापी प्रदर्शन और रैलियों की घोषणा की।जिला प्रधान जगपाल सांगवान ने बताया कि 29-30 सितंबर को देशभर के जिला उपायुक्त कार्यालयों पर 24 घंटे का पड़ाव होगा। सांगवान ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेंशन को सांविधानिक अधिकार बनाए रखने और वेतन आयोग के लाभ समान रूप से लागू करने की मांग की। मांगें न मानी जाने पर 12 दिसंबर को अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन दिल्ली में रैली करेगा। हरियाणा के मुख्य सचिव से 22 मई की वार्ता की सहमति लागू न होने पर अक्तूबर-नवंबर में कुरुक्षेत्र से राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा। मुख्य मांगों में 8वें वेतन आयोग का लाभ, बेसिक पेंशन बढ़ोतरी और पुरानी पेंशन बहाली है। कोरोना काल का 18 माह का बकाया महंगाई भत्ता और कम्युटेशन कटौती 11 वर्ष करना भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें