फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओपीएस के लिए संकल्प साइकिल यात्रा निकालेगी पेंशन बहाली संघर्ष समिति

Mon, 29 May 2023 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क में संकल्प साइकिल यात्रा की तैयारियाें को लेकर बैठक करते पेंशन बहाली संघर्ष समित
विज्ञापन
रोहतक। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने रविवार को मानसरोवर पार्क में पुरानी पेंशन नीति (ओपीएस) को लेकर बैठक की। इस दौरान समिति ने ओपीएस बहाली के लिए निर्णायक संघर्ष को तेज करते हुए प्रदेशस्तरीय ओपीएस संकल्प साइकिल यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन के उपप्रधान संदीप गुलिया ने बताया कि प्रदेश सरकार के ओपीएस बहाली रवैये के खिलाफ कर्मचारीवर्ग में भारी नाराजगी है। कर्मचारीयों के आक्रोश को देखते हुए दो जून से 23 जून तक नांगल चौधरी से चंडीगढ़ तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी व सरकार से स्पष्ट मांग की जाएगी कि समय रहते ओपीएस बहाली का निर्णय लें अन्यथा कर्मचारी हिमाचल व कर्नाटक की तरह प्रदेश सरकार को कर्मचारी वर्ग की नाराजगी का खमियाजा आगामी चुनाव में भुगतना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र धारीवाल के नेतृत्व में ओपीएस संकल्प यात्रा के माध्यम से लाखों कर्मचारी यात्रा का हिस्सा होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर संभव संघर्ष का संकल्प लेगें। यात्रा के माध्यम से शोषणकारी एनपीएस व्यवस्था के संदर्भ में आमजन को जागरूक किया जाएगा। आगामी चुनाव में प्रदेश सरकार अगर कर्मचारी वर्ग का समर्थन चाहती है तो समय रहते ओपीएस बहाली का फैसला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें