32...जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह से बातचीत करते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिक
रोहतक। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह से मिला। पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार, शिक्षक संघ के पदाधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय में पहुंचे। जिला प्रधान रामराज कादयान ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने शिक्षकों के एसीपी और मेडिकल बिलो के पेंडिंग सभी केसों को पूरा करके जिले के शिक्षकों को दिवाली का तोहफा दिया। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल लंबित मांगों के लिए अधिकारी दिलजीत सिंह से मिला था जिस पर उन्होंने कहा कि सभी मांगें दिवाली से पहले पूरी कर ली जाएगी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कार्यालय में समस्त कार्यालय स्टाफ व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आभार किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विजय हुड्डा, राज्य उप प्रधान ललित कुमार, जिला उप प्रधान बिजेंद्र बाहमणिया, पूर्व राज्य प्रवक्ता मनोज सहरावत व पूर्व उपप्रधान महिपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद