फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीपल के पत्ते की आकृति बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डीएलसी सुपवा में हुनरबाजों की प्रदर्शनी लगी हुई है। एक से बढ़कर कलाकृति इस प्रदर्शनी में देखी जा सकती है। इन कलाकृतियों को लोगों की खूब सराहना भी की जा रही है। प्रदर्शनी में मूर्ति कला विभाग के विद्यार्थियों ने पीपल के पत्तों को पेंट करके अलग ही कलाकृति दी। वहीं पर विद्यार्थियों ने कप जैसे डिजाइन बनाकर लोगों अपनी ओर खींचा। इसमें खासकर पीपल के पत्ते की आकृति आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी का समापन सोमवार को यानी 6 मई को होगा। आज भी विद्यार्थियों की बनाई कलाकृति को देखने के लिए लोग पहुंचेंगे। इस मौके पर दीपक, सागर, देवांश, जेसिका, रिया, सनम, जन्नत, नकुल, मोहित, अंजलि, अर्पित, मुस्कान, जागृति, हिमांशी, गुंजन, दिशा आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें